Bird लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bird लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सपने में कौवा देखना ? - Crow in Dream


क्या आपने सपने में कौव्वा देखा है ? तो आइये सपने में कौवा देखना इसका मतलब स्वप्नशास्त्र में किस प्रकार से समझाया हुआ है यह देखते है |

नमस्कार , दोस्तो कव्वे को हम हमारे पूर्वज मानते है । और साथ ही साथ कौवे को अशुभ पक्षी भी माना जाता है, क्यों कि गरुड़पुराण में कौवे का उल्लेख यमराज देवता के साथ किया गया है। कौवा यमराज देवता के लिए काम करता है, लेकिन कौव्वे से चूड़े सभी सपने अशुभ होते है, ऐसा नही है। 

सपने में कौवा देखना याने कौव्वे को आप सपने में किस रूप में देखते है इसपर आपके संकेत सिद्ध होते है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार अलग अलग परिस्थियों में देखने के अलग अलग  परिणाम बताये गए है। तो चलो जान लेते है, कौव्वे से जुड़े सपनो के बारे में।

 

सपने में कौव्वे का काव काव करना या रोना : sapne me kauvve ka kav kav karna ya fir rona 

दोस्तो सपने में कौव्वे का काव काव करना यह अशुभ संकेत है। अगर कौव्वे काफी लंबे समय तक काव काव करे तो इसका मतलब है, की आपको आने वाले समय मे किसी बुरी दुर्घटना की खबर सुनने को मिलने वाली है। या फिर किसी प्रकार की अनहोनी का सामना आपको करना पड़ेगा ।

 

सपने में कौव्वे को खाना खिलाना : sapne me kauvve ko khana khilana 

जैसे कि स्वप्न में शास्त्र में लिखा है , कौव्वे को हम अपना पूर्वज मानते है।जैसे कि हमारे घर मे मृत्यु हुए लोग जो की दादा, परदादा, नानी,नाना या कोई रिश्तेदार इत्यादि । हमारे घर पर खाना खाने आते है, और हम उन्हें खाना खिलाते है । तो यह पुण्य का काम होता है, ठीक उसी प्रकार अगर आपने सपने में कौव्वे को खाना खिलाते हुए अपने आप को देखा है, तो यह शुभ संकेत है । आप अपने पूर्वजों की आत्मा को शांत करने वाले हो। यही इसका मतलब है।

 

सपने में कौव्वे को पकड़ना : sapne me kauvve ko pakdna 

दोस्तो अगर आपने ऐसा सपना देखा है, की आप सपने में कौव्वे को पकड़ रहे है तो इसका यह शुभ संकेत है। कि आप अपने जीवन मे आने वाली परेशानियों को अपने काबू में करने वाले हो। जिसपर आपका पगड़ा भारी पड़ने वाला है। और आप आसानी से अपने निजी जीवन की समस्यावो को मात देने वाले है ।

 

सपने में कौव्वे का झुंड देखना : sapne me kauvve ka zhund dekhna 

कौव्वे का झुंड देखना यह अशुभ संकेत होता है। एकसाथ काफ़िसारे कव्वे अगर देखेते हो तो आपको धन से जुड़ी समस्योवो का सामना करना पड़ने वाला है। जैसे कि कही से अगर पैसे आने वाले हो तो वह पैसे कही पर अटक जाएंगे आप कर्ज में डूब सकते हो। अगर ऐसा सपना आता है तो किसी भी प्रकार का आर्थिक व्यवहार न करे आने वाले 10 15 दिनों तक, आपका यह समय बीतने के बाद आप कर सकते है। अगर ऐसा सपना फिरसे नही आया हो तो।

 

सपने में मरा हुआ कव्वा देखना : sapne me mara hua kavva dekhna 

ऐसा सपना अगर आप देखते हो तो इसका अशुभ संकेत होता है। जैसे कि आपको हराने के लिए आपके नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त आपके खिलाफ आपके पीठ पीछे सहिश कर रहे है। तो ऐसे में आप सिर्फ अपने मन की सुने किसी के बहकावे में न आते हुए अपने मनमुताबिक दुसरो से बचकर काम करते रहिए।

 

सपने में कौव्वे को पत्थर मारते हुए देखना : sapne me kauvve ko patthar marte huye dekhna 

जैसे कि हमेने आपको कहा कि सपने में मरा हुआ कव्वा देखने से आपके कारीबी आपके खिलाफ साजिश कर रहे है। तो सपने में कव्वे को पत्थर मारते हुए देखा है तो यह शुभ संकेत है। आप उन साजिश करने वालो पर भारी पड़ने वाले हो । और उनकी गलतिया उन्हें दिखाने वाले हो। यही शुभ संकेत स्वप्नशास्त्र में बताया गया है।

सपने में मोर देखना ? - Peacock in Dream


क्या आपने सपने मोर देखा है ? तो आइये जानते है सपने में मोर देखना के बारे में स्वप्नशास्त्र के अनुसार आपको किस प्रकार के मतलब है |

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे सपने में देखना पर आज का हमारा विषय है सपने में मोर देखने का मतलब  जो कि बहुत ही शुभ सपना माना जाता है |  स्वप्न शास्त्र में सपने में मोर देखने का सपना बहुत शुभ बताया गया है लेकिन इसके अलग-अलग तरह के संकेत और मतलब होते हैं जो हम आपको बताने वाले हैं |  अलग-अलग मतलब यानी कि यह आपके सपने पर निर्भर करता है कि आप ने सपने में मोर को किस हालत में देखा है, कि किस जगह पर देखा है, या फिर आपने कौन से कलर का मोर देखा है |

सपने में मोर देखने का मतलब : sapne me mor dekhne ka matlab

मोर यह जंगली प्राणियों में से एक पक्षी है जिसे देख कर कोई भी इंसान प्रसन्न और प्रभावित हो जाता है |  जैसे मोरों की पंक्तियां बहुत ही खूबसूरत होते हैं जब वह उन्हें फैलाते हैं उस वक्त अगर कोई इंसान होने देख ले तो वह मोर से मनमोहित हो जाता है और काफी खुश होता है |  तो आइए ऐसे ही खूबसूरत हो और अगर आपने सपने में मोर देखे हैं तो उनका  मतलब आप को बड़े ही आसान शब्दों में बताने वाले हैं |

 

सपने में नाचता हुआ मोर देखना : sapne me nachta hua mor dekhna 

मोर को नाश्ता हुआ देखना यह बहुत ही खुशनसीब होने की बात होती है |  क्योंकि असलियत में बहुत ही कम लोगों को नाचते हुए मोर का दर्शन होता है |  बरसात के दिनों में नाचता है |  और अगर अपने सपने में मोर को नाचते हुए देखा है तो आप बहुत ही प्रसन्न होने वाले हैं और आपके जीवन में जो भी कठिनाई आने वाली है, उसका पता आपको पहले ही पता  लग जाएगा जिससे आप  परेशानियों से आसानी से निपट सकते हैं |

 

 सपने में सफेद मोर को देखना : sapne me safed mor dekhna 

 दोस्तों आमतौर पर ज्यादातर मोरपंखी कलर केमोर दिखाई देते हैं, जोकि नीले कलर के होते हैं | सफेद मोती कम पाए जाते हैं |  सफेद रंग यह शांति का रंग होता है | तो अगर आपने सपने में सफेद मोर देखा है तो आपको आने वाले समय में अपना स्वभाव कंट्रोल में रखना है जिससे कोई भी होने वाला कार्य सफलतापूर्वक और आसानी से हो सके |

 

सपने में काले  मोर को देखना : sapne me kale mor ko dekhna 

दोस्तों जैसे नीला और सफेद मोर खूबसूरत होता है ठीक उसी प्रकार काले रंग का मोर भी बहुत ही सुंदर होता है |  और काला रंग हम विरोध दर्शाने के लिए इस्तेमाल करते हैं |  तो ऐसे में अगर आपने सपने में काले रंग का मूल देखा है |  तो आने वाले समय में आपके बारे में समाज में गलतफहमी फैल सकती है जिसके कारण लोग आप का विरोध करने वाले है |  ऐसे में सावधानी से अपनी बात को लोगों के सामने पेश करें  जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो |

 

 सपने में मोर और मोरनी को एक साथ देखना : sapne me mor or morni ko eksath dekhna 

 सपने में मोर और मोरनी को एक साथ देखना यानी कि मोर का जोड़ा देखना |  स्वप्न शास्त्र में मोर और मोरनी को एक साथ देखने का बहुत ही शुभ फल दिया हुआ है |  जैसे कि आने वाले दिनों आप में परिवारिक जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करने वाले हैं | और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली है |

 

सपने में बहुत सारे मोर देखना : sapne me bahut sare mor dekhna 

जैसे सही सफर तय करते हैं और अगर आपको मोर दिख जाए तो आप बेहद खुश हो जाते हैं | और ऐसे में अगर आपको बहुत सारे मोर एक साथ दिख जाए तो यह सोने पर सुहागा होने जैसी बात है | अगर आपने सपने में बहुत सारे मोर एक साथ देखे हैं, तो आपको जल्दी एक अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है यही सपनों का शुभ मतलब और संकेत है |

 

सपने में मोर को उड़ते हुए देखना : sapne me mor ko udate huye dekhna 

सपनों की शास्त्र में सपनों में मोर को उड़ते हुए देखने के सपनों के बारे में बहुत ही शुभ फल बताया हुआ है | जैसे कि अगर आपने सपने में मोर को उड़ते हुए देखा है तो आने वाले समय में आप आपके सपने पूरे करने की तैयारियां करने वाले हैं |  जिसने आप पूरी तरह से तैयार करेंगे और आपके सपने सफलतापूर्वक और आसानी से पूरे कर लेंगे |

 

सपने में जख्मी मोर देखना : sapne me jakhmi mor dekhna

सपने में जख्मी मोर देखने का सपना यह शुभ माना जाता है | सपने में मोर को जख्मी हालत में देखते हैं तो भविष्य में याने आने वाले समय में आपको छोटी बीमारी का सामना करना पड़ेगा | जिसमे आपको शारीरिक कष्ट होंगे और आपकी धनराशि भी खर्च होने वाली है |

 

सपने में मरा हुआ मोर देखना : sapne me mara hua mor dekhna 

सपने में मरा हुआ मोर देखने का अशुभ संकेत माना जाता है | अगर अपने सपने में मोर को मरे हुए अवस्था में देखा है तो आने वाले समय में आपको बुरी खबर मिलने वाली है |  जिससे आपको दुख पहुंच सकता है |  तो ऐसे में धैर्य से उस परेशानी का सामना करना है |

 

सपने में मोर को पालना : sapne me mor ko palna 

 सपने में मोर को पालने का संकेत शुभ बताया गया है |  जैसे कि अगर सपने में मोर को पालते हुए देखते हैं | ज्ञानी मोर को अपने परिवार का सदस्य बनाते हैं |यह बात आपके लिए शुभ साबित होने वाली है क्योंकि आपके जीवन में सभी प्रकार के कार्य व आपके मन मुताबिक करने में सफल होने वाले हैं | जिससे आपको बेहद खुशी प्राप्त होने वाली है | 

सपने में पक्षी देखना इसका मतलब क्या है ? - Bird in Dream


नमस्कार दोस्तों, सपने में पक्षी देखना (Birds Dream) यह सपना आपके लिए स्वप्नशास्त्र के अनुसार अच्छे और बुरे संकेत दर्शाते है | लेकिन आपने सपने में पक्षियों को किस तरह से देखा है, या फिर कौनसे पक्षी को देखा है ?, किस जगह पर देखा है ?, क्या करते हुए देखा है ?, इस पर निर्भर है की वह सपना आपके लिए शुभ फल का संकेत देगा या अशुभ फल का संकेत देगा | तो चलिए स्वप्नशास्त्र और भविष्यशास्त्र के आधार पर आपको हम जानकारी देते है | 

सपने में पक्षी को उड़ते देखना ? Sapne Mein Birds ko udate dekhna

सपने में पक्षी को उडते देखा है तो यह सपना आपके लिए शुभ साबित होने वाला है | फिर चाहे आप सपने में किसी भी पक्षी को उड़ते हुए देखो आप आने वाले समय में आपके सपनो की उडान को पूरा करने वाले हो | यानी की आपके सपने जल्द ही पूरा होने वाले है | यही इसका अच्छा सपना है |

पिंजरे में पक्षी देखना ? Sapne Mein pinjre me pakshi

सपने में पिंजरे में पक्षी देखना, यानी की आप पर कोई संकट आने की सम्भावना है | आने वाले समय में आप किसी के माया जाल में फसने वाले है | वह व्यक्ति आपका इस्तेमाल उसके व्यक्तिगत फायदे में करने वाला है | जिससे आपके व्यक्तिगत जीवन में आपको नुकसान पहुच सकता है | 

पक्षी को पिंजरे से छुडाते हुए देखना ? Sapne Mein Pakshi ko pinjre se nikalna

किसी भी पक्षी को आप अगर पिंजरे से छुडाते हुए देखते है तो यह आपके लिए बहुत शुभ और अच्छा सपना है | आने वाले समय में आपके हाथो से अच्छा कार्य होने वाला है जिसमे आप समाज के लोगो की मदद करने के लिए उन्हें मार्गदर्शन करने वाले हो | और उनके परेशानियों को दूर करने के लिए खुद परेशानियोसे लड़ने वाले हो | जिससे समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा |

सपने में चिड़िया को देखना ? Sapne Mein Chidiya

अक्सर चिड़िया को आपने देखा ही होगा वह काफी मेहनती होती है | हमेशा अपने कामो में लगी रहती है | चाहे कितनी भी परेशानिया उसके जीवन में आये वो हरवक्त काम करती रहती है | ठीक उसी प्रकार आप आपके जीवन में मेहनत करके सफलता प्राप्त करोगे | और इसके दुसरे शुभ संकेत यह है की आने वाले समय में आपके घर मेहमान आ सकते है | या फिर आप किसी यात्रा पर जाने वाले है |

चील को देखना ? Sapne Mein Chil Pakshi

सपने में चिल को देखना बहुत शुभ सपना है | जैसे चील अपने जीवन में बहुत बड़ी बड़ी उचाइया तय करता है | ठीक वैसे ही आपका कद उचा होने वाला है | और आप जीवन में उनत्ती के मार्ग पर आने वाले हो | आपको काफी सारा मानसम्मान प्राप्त होगा |

पक्षी को पकड़ना ? Sapne Mein Pakshi ko pakadna

सपने में पक्षी को पकड़ने का मतलब है, की आप आपके जीवन की कठनाइयो को पीछे छोड़कर , जखड़ी  हुई बेडियो को तोड़ने वाले है | आपके सपने जो आपका लक्ष्य है उसे पूरा करने वाले है | जैसे पक्षी ऊँची ऊँची उड़ाने भरकर अपने लक्ष्य को तय करते है | तो ऐसा मतलब पढकर जानबुझकर पक्षियों को ना पकड़े | यह सिर्फ सपने तक मर्यादित है |

सपने में गीद्ध को देखना ? Sapne Mein Giddh

गीद्ध को तो साप भी डरते है,गीद्ध ऐसा एकमेव पक्षी है | जो जमीं पर रहने वाले सापो को पकडकर मार डालता है | तो ठीक इसी प्रकार से आपके जीवन में गीद्ध का सपने का शुभ संकेत आपको मिलने वाला है | आने वाले समय में आप आपके शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले है | साथ ही साथ आपको धन, प्राण प्रतिष्टा प्राप्त होगी |

सपने में कबूतर को देखना ? Sapne Mein Kabutar ko Dekhna

सपने में कबूतर को देखना यह शुभ सपना है | कबूतर यह देखने में बड़ा ही सुंदर पक्षी है, जो की अपनी गुटुर गुटुर आवाज से सबका लक्ष आकर्षित करता है | तो कबूतर का सपना आपने देखा है तो आपके रिश्तेदार आपके तरफ आकर्षित होंगे और आपके घर पर पधारने वाले है | जिसकी वजह से आपको मेहमान नवाजी करने का मौका मिलने वाला है | साथ ही साथ आपके हाथो अन्नदान जैसे पुण्य के काम होने वाले है |

सपने में उल्लू देखना ? Sapne Mein Ullu

दोस्तों असल जिंदगी में तो उल्लू को सभी लोग अशुभ मानते है | जिसे लोग काफी डरते भी है | लेकिन सपने में आपने उल्लू को देखा है, तो स्वप्नशास्त्र में इसका शुभ फल दिया उया है | इस सपने का यह संकेत है, की आने वाले समय में आपको धनप्राप्ति होने वाली है | 

Our Fb Page